Individual or Family Floater Health Insurance Which Is the Best Option-

व्यक्तिगत या फैमिली फ्लोटर स्वास्थ्य बीमा,कौन-सा विकल्प बेहतर है?

फैमिली फ्लोटर्स और व्यक्तिगत प्लानों के अपने-अपने अनूठे फायदे होते हैं। इनके चुनाव में थोड़ी होशियारी बरतने की आवश्यकता होती है। कोई भी चुनाव करने से पहले इस गाइड को पढ़ें।

व्यक्तिगत या फैमिली फ्लोटर स्वास्थ्य बीमा,कौन-सा विकल्प बेहतर है?

दुर्घटनाएं,अस्वस्थता और रोग बिना किसी चेतावनी के आते हैं। और जब वे आते हैं,तो किसी तूफान की तरह आपकी सारी बचत को उड़ा ले जाते हैं। इसका परिणाम होता है पूरा पैसा निकल जाना और भारी भावनात्मक व शारीरिक तनाव। इस तरह की घटनाएं आपको आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर बना देती हैं। इसलिए समुचित स्वास्थ्य बीमा होना ज़रूरी है। लेकिन आपको व्यक्तिगत प्लान अपनाने चाहिएं या फैमिली फ्लोटर (पारिवारिक)? यहां एक परख दी गई है –

व्यक्तिगत प्लान के फायदे
जैसा कि नाम से ही पता चलता है,व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा एक व्यक्ति को कवर करता है। आपके प्रीमियमों का भुगतान केवल आपके लिए की जाने वाली प्रतिपूर्ति (रीइम्बर्समेंट) के लिए जाएगा। 

कैशलेस दावा सेवा
इस प्रकार के बीमा के साथ,आपको कैशलेस दावा सेवा का लाभ मिलता है। नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले अस्पताल इस प्रकार की बीमा पॉलिसी में सूचीबद्ध होते हैं। ये आपको एक खास श्रेणी की चिकित्सा सेवाओं के लिए कैशलेस लाभ प्रदान करेंगे। आपको इनके लिए अस्पताल को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती है। 

अस्पताल-भर्ती दैनिक भत्ता 
व्यक्तिगत प्लानों में अस्पताल-भर्ती दैनिक भत्ते के लिए भी प्रावधान होते हैं। इसका अर्थ है कि एक पॉलिसीधारक के रूप में,आपको दैनिक भत्ता मिलता है। हालांकि,यह केवल तभी लागू होता है जब रोगी को कुछ न्यूनतम दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाए। यह पॉलिसी के अनुसार भिन्न-भिन्न होता है। 

कर लाभ
आईआरडीए के अनुसार,भुगतान किए गए प्रीमियम पर आप कर लाभ के लिए पात्र होते हैं। यह आयकर अधिनियम की धारा 80डी के तहत आता है।
लेकिन निम्न बिंदुओं का खयाल रखें:

१. ज़्यादातर व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्लानों की प्र​तीक्षा अवधि लंबी होती है।

२.साथ ही, वे अधिक महंगे साबित हो सकते हैं। इनमें, कमाने वाले पर अधिक आर्थिक दबाव होता है। प्रत्येक सदस्य का अलग प्लान होने के कारण, लागत काफी ज़्यादा बढ़ सकती है।

३. आप अपने दावे के लाभ न तो दूसरे सदस्यों को हस्तांतरित कर सकते हैं और न ही उनके साथ साझा कर सकते हैं।

फैमिली फ्लोटर प्लान के फायदे
फैमिली फ्लोटर प्लान एक-परिवार-एक-पॉलिसी की अवधारणा पर आधारित होते हैं। इनमें,परिवार के अलग-अलग सदस्यों को एक ही स्वास्थ्य प्लान में रखा जाता है। अत:,बहुत सारे प्लान लेने के बजाय,परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक साझा प्लान उपलब्ध होता है।

अधिक बीमा राशि
फैमिली फ्लोटर प्लान आपको एक अधिक बीमा राशि या दावे की राशि का लाभ देते हैं। व्यक्तिगत बीमा पॉलिसियों की तुलना में,फैमिली प्लान अधिक राशियों के लिए बीमाकृत होते हैं। उदाहरण के लिए, ४ सदस्यों की ५ लाख रुपए की पॉलिसियों की बजाय, आप २० लाख रुपए के फैमिली फ्लोटर को चुनते हैं। परिवार के सभी सदस्य इस राशि को साझा करते हैं।
उदाहरण के लिए,किसी सदस्य के साथ गंभीर दुर्घटना हो जाती है। १० लाख रुपये का दावा किया जाता है। आपकी बीमा कम्पनी यह राशि देगी। इस मामले में,बचे हुए वर्ष के लिए १० लाख रुपए फिर भी उपलब्ध होंगे।
अपने परिवार को स्वास्थ्य के लिए बड़ी कीमत न चुकाने दें!उनके लिए सुरक्षित स्वास्थ्य बीमा कवर खरीदें!

सभी सदस्यों को कवर करता है
यह आपके जीवनसाथी, भाई-बहनों, बच्चों, माता-पिता को कवर करेगा। कुछ मामलों में,विस्तारित परिवार जैसे कि ससुराल वाले भी कवर होते हैं। अपनी पॉलिसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आप इस प्लान में नए सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं।

कर लाभ
व्यक्तिगत प्लानों की ही तरह,आपको आयकर अधिनियम की धारा 80डी के तहत कर में कटौती का लाभ भी मिलता है। यहां एक अतिरिक्त लाभ यह है कि यदि आप अपने माता-पिता की पॉलिसी के लिए भी भुगतान करते हैं,तो आप कर लाभ को दोगुना कर सकते हैं। 

अधिक चिकित्सा कवरेज
इस प्लान के अनुसार आपका परिवार इष्टतम चिकित्सा कवरेज पाता है। विस्तृत कवरेज में चिकित्सा प्रक्रिया की लागत, अस्पताल में भर्ती की फीस,डॉक्टरों के परामर्श,अस्पताल के देखभाल करने वाले कर्मचारी,एम्बुलेंस कवर,और अन्य खर्चे शामिल होते हैं। आपको मुफ्त चिकित्सा जांच जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिल सकते हैं। इसमें मिलने वाले अन्य लाभों में शामिल है-

  • अपने पूरे परिवार के लिए अधिक छूट और लाभों का फायदा उठाएं।
  • कुछ मामलों में,निरंतर परिवार कवर भी प्रदान किया जाता है। इसमें आप एक ही बार में लगभग दो वर्षों के लिए कवर किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान प्रीमियम में कोई बढ़ोत्तरी न होने का आश्वासन मिलता है।

लेकिन निम्नलिखित का ध्यान रखें:

  • पॉलिसियां केवल तब तक नवीनीकृत होती हैं जब ​तक कि वरिष्ठ सदस्य नवीनीकरण की अधिकतम उम्र तक न पहुंच जाएं। मान लीजिए कि किसी विशेष बीमा कम्पनी में यह उम्र सीमा ६० वर्ष है। इस मामले में,वरिष्ठ सदस्य को एक अलग पॉलिसी लेनी होगी।
  • साथ ही,आपके बच्चों द्वारा २५ वर्ष की उम्र पूरी कर लेने पर (आमतौर पर),उन्हें अलग पॉलिसियां खरीदनी होंगी। निसंदेह,यह अलग-अलग बीमा कम्पनियों के मामलों में अलग-अलग होता है।

आदर्श रूप से,इन दोनों प्लानों का संयोजन ज़्यादातर परिवारों के लिए सबसे अच्छा काम करता है। आप कम उम्र के सदस्यों,विशेषकर अपने बच्चों के लिए,फैमिली फ्लोटर ले सकते हैं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए,यहां व्यक्तिगत या वरिष्ठ नागरिक प्लान लिया जा सकता है। इस प्रकार से,आप कम लागतों के साथ अपनी कवरेज को अधिकतम कर सकते हैं।